फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   congress leader Priyanka Gandhi convoy passes through Hapur

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: हापुड़ से गुजरा प्रियंका गांधी का काफिला, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत

Sat, 24 Feb 2024 11:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से निकलीं। जैसे ही उनका काफिला हापुड़ पहुंचा तो वहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

विज्ञापन
congress leader Priyanka Gandhi convoy passes through Hapur
हापुड़ में प्रियंका गांधी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुईं। इस दौरान जनपद हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


ग्राम अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रतिभाग लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है। स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डा शोएब , पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी , गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed