फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress Bharat Jodo Yatra will enter Loni from Gokulpuri Chowk

Ghaziabad: गोकुलपुरी चौक से लोनी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद

Mon, 02 Jan 2023 03:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 02 Jan 2023 03:20 PM IST
सार

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने बताया कि पदयात्रा में जिले से करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra will enter Loni from Gokulpuri Chowk
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी मंगलवार को सुबह नौ से 10 के बीच लोनी पहुंचेगी। यह यात्रा पूर्वी दिल्ली के रास्ते गोकुलपुरी चौक होकर लोनी पहुंचेगी। यात्रा की अगुवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


गाजियाबाद से शामिल होंगे 10 हजार लोग
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने बताया कि पदयात्रा में जिले से करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा की व्यवस्था में लगे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पार्टी हाईकमान ने आमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ किया लोनी का दौरा
सोमवार को पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने लोनी का दौरा किया। उनके साथ डी सी डॉक्टर इरज राजा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पदयात्रा वाले मार्ग का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने सुरक्षा में किसी प्रकार की खामी ना हो इसके निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। खुफिया विभाग भी यात्रा को लेकर जानकारी जूटा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 25 किलोमीटर का सफर
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दिन में 25 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है। 

यात्रा का रूट
पदयात्रा लोनी से बागपत की ओर बढ़ेगी। टोनिका सिटी, मंडोला के रास्ते यात्रा गाजियाबाद सीमा पार कर बागपत में  प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed