{"_id":"650c9435923b2370d10ba649","slug":"complaint-of-mob-lynching-turned-out-to-be-fake-case-registered-against-those-who-threatened-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-2552-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मॉब लिचिंग की शिकायत निकली फर्जी, धमकी देने वाले मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मॉब लिचिंग की शिकायत निकली फर्जी, धमकी देने वाले मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-17 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सोसायटी में कुत्ता प्रेमी और आरडब्ल्यूए विवाद में ट्वीट कर की गई मॉब लिचिंग होने की शिकायत फर्जी निकली। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर पुलिस ने धमकी व मारपीट करने वालों ने मुकदमा दर्ज किया है। अध्यक्ष को पीएफए सदस्य की ओर से गला काटने की धमकी दी गई थी।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एचके चौहान ने बताया कि कुत्ता प्रेमियों की मनमानी के कारण सोसायटी में विवाद चल रहा है। रविवार को अज्ञात नंबर से कॉल कर पीएफए महिला सदस्य की ओर से धमकी देने के बाद से सुरक्षा का भय है। इसके बाद कुत्ता प्रेमियों की ओर से सुरक्षा गार्ड के साथ भी अभद्रता की जा चुकी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि पूर्व में सोसायटी निवासी अंजू की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है जबकि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की शिकायत पर सोसायटी के चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
ट्वीट कर की गई थी शिकायत
कुत्ता प्रेमियों की ओर से डीसीपी ट्रांस हिंडन को ट्वीट कर सोसायटी के सैकड़ों लोगों के ताली बजाते हुए कुत्ता प्रेमी परिवार को परेशान करने का वीडियो डालकर शिकायत की गई थी। पुलिस की ओर से मामले में जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि आरडब्ल्यूए की ओर से कुत्तों को खाना खिलाने के लिए एक स्थान निश्चित किया गया था लेकिन कुत्ता प्रेमी ओर से इसका विरोध कर नारेबाजी की गई। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। पुलिस ने जांच में मॉब लिचिंग जैसा अपराध होने से इन्कार किया है।