फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   commercial electricity bill

कमर्शियल बिजली के बिल पर शासन से निर्णय जल्द

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
commercial electricity bill
कमर्शियल विद्युत बिलों पर शासन से निर्णय जल्द - बंद पड़े उद्योगों के लिए बिल माफी की मांग कर रहे हैं उद्यमी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल बिजली के बिलों पर शासन से जल्द निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार तक शासन उद्योगों में चलने वाली बिजली के बिलों के लिए निर्देश जारी करेगा। करीब 20 दिनों से बंद उद्योगों के चलते उद्यमियों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में उद्यमी बिल माफी की मांग शासन से कर रहे हैं। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि अभी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल बिजली के बिलों को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। घरेलू बिजली के बिल पिछले तीन बिजली के बिलों के एवरेज पर बनाए गए हैं। जबकि इंडस्ट्रियल और कमर्शियल बिजली के बिलों को शासन से निर्णय आने के बाद ही तैयार कराया जाएगा। उन्होंने बताया फिलहाल कोई निर्देश ना मिलने से किसी तरह केवल नहीं तैयार किए गए हैं। अभी केवल घरेलू बिजली के बिलों को जारी किया गया है। ट्विटर पर लोग कर रहे हैं शिकायत : घरेलू बिजली के बिल लोगों के मोबाइल फोन पर पहुंचने के साथ ही लोग ट्विटर पर गलत बिल भेजे जाने की शिकायत कर रहे हैं। विद्युत मंत्रालय सहित उच्च अधिकारियों से गलत बिलिंग की शिकायत लोग कर रहे हैं। इस पर मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि घरेलू बिजली के बिल पिछले 3 महीने के बिलों के आधार पर बनाए गए हैं। लोग अभी इन बिल को जमा कर दें। लॉकडाउन के बाद मीटर रीडिंग के आधार पर बिल तैयार होंगे, तब इन बिलों में लोग संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed