फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cockroach found in sambar ordered from restaurant

सांभर में निकला कॉकरोच: रेस्तरां का स्टाफ बोला मिर्ची है, मैनेजर ने कहा- जो करना है कर लो

Sat, 25 Feb 2023 07:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

योगेश सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को चंद्रनगर स्थित डोसा किंग रेस्तरां से पांच डोसे मंगाए थे। घर पर खाना खाने के दौरान डोसे के सांभर में मरा हुआ कॉकरोच निकला।

विज्ञापन
cockroach found in sambar ordered from restaurant
सांभर में कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रनगर के डोसा किंग रेस्तरां से मंगाए डोसा सांभर में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। ऑर्डर मंगाने वाले व्यक्ति ने जीवन संकट में डालने का हवाला दिया है। लिंक रोड थाने में शनिवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं व्यक्ति ने रेस्तरां की लापरवाही से खाद्य व औषधी विभाग को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन


वृज विहार निवासी योगेश सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को चंद्रनगर स्थित डोसा किंग रेस्तरां से पांच डोसे मंगाए थे। घर पर खाना खाने के दौरान डोसे के सांभर में मरा हुआ कॉकरोच निकला। इसकी शिकायत रेस्तरां के रिसेप्शन पर फोन कर की तो मैनेजर ने कॉकरोच नहीं मसाला (मिर्ची) होने का हवाला दिया। उन्होंने रेस्तरां की लापरवाही का विरोध किया। रेस्तरां की ओर से फोटो भेजने की भी बात कही। ज्यादा नाराज होने पर रेस्तरां की ओर से कर्मी को भेजा गया। 
विज्ञापन


घर पहुंचे रेस्तरांकर्मी ने कॉकरोच होने की पुष्टि की। वहीं योगेश ने बताया कि उन्होंने हाईजेनिक के नाम पर रेस्तरां से डोसा मंगाया था। एक मसाला डोसे के लिए 150 रुपये के हिसाब से 750 रुपये का भुगतान किया था जबकि रेस्तरां की ओर से एफएसएसआई का लाइसेंस नंबर भी लिया हुआ है। ऐसे में अनहाइजेनिक खाना उपलब्ध कराना उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर बोला... जो करना है कर लो
योगेश ने बताया कि वह शनिवार को भी रेस्तरां गए थे। रेस्तरां के मैनेजर से मुलाकात कर लापरवाही से अवगत कराया गया। इसके बाद भी मैनेजर की ओर से कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। इस मामले की पुलिस और खाद्य एवं औषधी विभाग से शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि मैनेजर ने जो करना है कर लो की बात कहकर टरका दिया। इस मामले का ऑडियो वायरल होना भी सामने आया है। वहीं, डोसा किंग रेस्तरां के मैनेजर एमके राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पैकिंग में गलती से कॉकरोच चला गया होगा। इस मामले में उपभोक्ता के घर जाकर गलती होना स्वीकार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed