फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM rebuked, officers remembered complaints

सीएम ने फटकार लगाई, अफसरों को शिकायतें याद आईं

Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM rebuked, officers remembered complaints
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। जन शिकायतों के निपटारे को लेकर लापरवाही बरत रहे जीडीए को सीएम योगी आदित्यनाथ ने फटकार क्या लगाई अब जीडीए अफसर शिकायतों के निपटारे में जुट गए हैं। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने अलग-अलग जोन की शिकायतों के तत्काल निपटारे के लिए संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

विज्ञापन


निपटारे के लिए जीडीए वीसी ने समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई गाजियाबाद समेत कई जिलों के नगर निगम और जीडीए में जन शिकायतों के निपटारे में हो रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


सीएम के गुस्से को देखते हुए उपरोक्त सभी निकाय और जीडीए के वरिष्ठ अफसरों से जवाब-तलब किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ की फटकार का असर अब जीडीए में देखने को मिल रहा है। जन शिकायतों की धूल फांक रही फाइलों को अब साफ किया जा रहा है। ज्यादातर शिकायतें अप्रैल-मई माह के दौरान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जोनवार शिकायतों के निस्तारण का जिम्मा अब जोनवार ही प्रवर्तन प्रभारियों को सौंपा है। जीडीए वीसी ने कहा है कि सभी शिकायतों का निस्तारण समय से कर दिया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
----
कुछ इस प्रकार की पहुंची थी शिकायतें:
शिकायत की तारीख            समस्या                                                                    नामित अफसर    
10 अप्रैल 2017            क्षेत्र में विभिन्न समस्याएं                                            प्रभारी प्रवर्तन जोन-2
10 अप्रैल 2017            हर्षा बिल्डर के अत्याचारों के खिलाफ                        प्रभारी प्रवर्तन जोन-6
12 अप्रैल 2017            नवीनकुंज लोनी में मोबाइल टावर                            प्रभारी प्रवर्तन जोन-8
13 अप्रैल 2017            संजय नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ                    प्रभारी प्रवर्तन संबंधित जोन        
25 अप्रैल 2017            महागुनपुरम में जल निकासी की समस्या                    चीफ इंजीनियर
01 मई 2017                राजेंद्र नगर में निगम की जमीन पर कब्जा                    प्रभारी प्रवर्तन जोन-7
11 मई 2017                नंदग्राम में पार्क पर अवैध कब्जा                                प्रभारी प्रवर्तन जोन-1
11 मई 2017                अर्थला इंद्रा एंक्लेव में विभिन्न समस्याएं                    ओएसडी
24 मई 2017                राजेंद्र नगर में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां                प्रभारी प्रवर्तन जोन-7
01 जून 2017            ब्रज विहार में विभिन्न समस्याएं                                    प्रभारी प्रवर्तन जोन-7

01 जून 2017            टीला शहबाजपुर लोनी में समस्याएं                                चीफ इंजीनियर    
--------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed