{"_id":"58fb83134f1c1bb3748b45e4","slug":"clat-admit-card-upload","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट के एडमिट कार्ड अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट के एडमिट कार्ड अपलोड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्लैट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2017 (क्लैट) के एडमिट कार्ड विवि की साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। देशभर की 18 लॉ यूनिवर्सिटी और शीर्ष लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए परीक्षा 14 मई को होगी।
विज्ञापन
ऐसे में लॉ यूनिवर्सिटीज की 2200 सीटों के साथ 25 टॉप कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए टिप्स के साथ तैयारी करने की जरूरत है। एक्सपर्ट के मुताबिक क्लैट में सफल होने के लिए लीगल एप्टीट्यूड और जनरल नॉलेज पर खासा ध्यान दें।
विज्ञापन
इस बार क्लैट-2017 का आयोजन चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना द्वारा किया जा रहा है। करियर काउंसलर राहुल गोयल ने बताया कि ऑनलाइन क्लैट एग्जाम में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें दो घंटे में करना होता है।
विज्ञापन
पूरे एग्जाम पेपर को पांच सेक्शन में बांटा गया है। इसमें लीगल एटीट्यूड, जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के 50- 50 प्रश्न होते हैं। जबकि लॉजिकल रीजनिंग और इंग्लिश के 40- 40 प्रश्न और मैथ के 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। जबकि 0.25 की निगेटिव मार्किंग होगी। राहुल गोयल कहते हैं कि पिछले साल की कटऑफ को देखते हुए टॉप पांच नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए 160 नंबर लाने जरूरी हैं।
इतने नंबर लाने में लीगल एप्टीट्यूड और जनरल नॉलेज सेक्शन की महत्वपूर्ण होता है। लीगल एप्टीट्यूट में कॉमन सेंस पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि जनरल नॉलेज वाले भाग में ज्यादातर प्रश्न पिछले एक साल में देश-विदेश में हुए घटनाक्रमों से जुड़े होते हैं। दो घंटे में 200 प्रश्नों को आनलाइन करना काफी चुनौती भरा है। इसलिए स्टूडेंट्स मॉक पेपर से ऑनलाइन प्रैक्टिस करते हैं तो उससे अच्छे नंबर आने की संभावना बढ़ जाती है।