{"_id":"6806015f7b34c2fb73018162","slug":"clash-between-two-parties-after-an-altercation-in-hapur-tension-after-stone-pelting-and-firing-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग के बाद तनाव, पुलिस पर भी फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग के बाद तनाव, पुलिस पर भी फेंके पत्थर
Mon, 21 Apr 2025 03:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:19 PM IST
सार
हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव सेना में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों और से पथराव और फायरिंग हुई। आरोपियों ने सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। चार महिला समेत 10 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना इलाके के गांव सेना में दो दिन पूर्व हुई कहासुनी के बाद सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। पथराव के दौरान दोनों पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया।
इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने मौके से चार महिला समेत करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। गांव निवासी समीर और शाहकामल के बीच दो दिन पहले चारा लेकर आने के दौरान कहासुनी हो गई थी।
उस समय दोनों के बीच बचाव करा दिया गया। लेकिन सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और फिर पथराव हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया गया। इस दौरान गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी भी बीच गए। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सिंभावली के अलावा गढ़, बाबूगढ़, बहादुरगढ़ थाने की पुलिस को तैनात किया गया है। सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: बेटी संग उसके सपनों पर कफन देख फफक पड़े पिता, टॉप टेन में रहना चाहती थी, लेकिन... इसलिए छात्रा ने दी जान
यह भी पढ़ें: UP: बेटी संग उसके सपनों पर कफन देख फफक पड़े पिता, टॉप टेन में रहना चाहती थी, लेकिन... इसलिए छात्रा ने दी जान