फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Civil Services Preliminary Examination At 43 Centers Today

43 केंद्रों पर आज होगी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Civil Services Preliminary Examination At 43 Centers Today
अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। संघ लोक  सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा रविवार को गाजियाबाद में 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा में 21152 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


हर केंद्र पर पांच पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। शांतिपूर्वक व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार जोनल व 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ यूपीएससी के तीन पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक की पाली में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्राें पर कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रविवार सुबह आठ बजे से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। फिर सुबह 9.20 मिनट पर परीक्षा कक्ष में एंट्री मिलेगी। पेपर शुरू होने के 10 मिनट बाद (9.40 बजे) किसी को भी सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

निर्बाध बिजली और एंबुलेंस की रहेगी सुविधा
सिविल सर्विसेज परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से बिजली विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने 18 जून को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं।

वहीं, केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई के लिए नगर निगम को आदेश दिए गए हैं।

इलेक्ट्रानिक सामान, मोबाइल रहेगा बैन
सिविल सर्विसेज की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल के मद्देनजर पहले से एंट्री शुरू होगी।


सेंटर पर अभ्यर्थियों का सामान रखने के लिए एक काउंटर बनाया जाएगा। केंद्र पर केवल प्रवेश-पत्र, पेन, पेंसिल और इरेजर ले जाने की अनुमति होगी। सेंटर पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोबाइल आदि वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed