{"_id":"56fbf8804f1c1b407bf00183","slug":"city-cricket-academy-won-by-one-wicket-in-a-thrilling-tie","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में सिटी क्रिकेट एकेडमी एक विकेट से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में सिटी क्रिकेट एकेडमी एक विकेट से विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को चौथे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली की सिटी क्रिकेट एकेडमी ने गाजियाबाद की मनोज गौड़ क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में आकाश ने आखिरी बॉल पर चौका जड़कर सिटी एकेडमी कोे जीत दिलाई।
विज्ञापन
चार विकेट चटकाने वाले सिटी एकेडमी के कप्तान प्रदीप साहू मैन ऑफ द मैच बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज गौड़ एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन बनाए। जितेंद्र तोमर ने 29 रन, रूपेश सिंह ने नाबाद 24 रन व करण ने 20 रन बनाए। प्रदीप साहू ने चार, तेजस ने दो व करण ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी एकेडमी की शुरुआत खराब रही। 12 रन के स्कोर पर सिटी एकेडमी के दो बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर उतरे यश शेरावत (42 रन) व प्रदीप साहू (नाबाद 26 रन) ने पारी को संभाला। आखिरी बॉल पर विजयी चौका लगाने वाले आकाश ने नाबाद 24 रन बनाए। अर्पित व करण शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
आईपीएल है टीम इंडिया का एंट्री प्वाइंट
सिटी एकेडमी के साथ ही हरियाणा की रणजी टीम और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बंगलुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले लेग ब्रेक बॉलर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल को युवा क्रिकेटरों के लिए टीम इंडिया का एंट्री प्वाइंट बताया।
उन्होंने कहा कि आईपीएल में अच्छा खेल दिखाने वाले युवा क्रिकेटरों को टीम इंडिया में एंट्री करने का सुनहरा मौका मिलता है। पिछले आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 23 विकेट झटकने वाले युजवेंद्र ने सही तकनीक, मेहनत और फिटनेस को सफलता का मूलमंत्र बताया।
विपक्षी टीमों को दी चुनौती
सिटी एकेडमी के कप्तान और आईपीएल खिलाड़ी प्रदीप साहू ने पहले मैच में चार विकेट लेकर अपने इरादे जता दिए। प्रदीप 2002 से 2012 तक हरियाणा की रणजी टीम का हिस्सा रहे है।
पिछले आईपीएल सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। आगामी रणजी सीजन में वह मुंबई की तरफ से खेलेंगे। लेग स्पिनर प्रदीप साहू ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता का सूत्र है।