{"_id":"62b117ede4b6c3464f688d60","slug":"chipiyana-rob-gardar-placed-today-traffic-on-delhi-meerut-expressway-disrupted-for-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिपियाना आरओबी : आज रखा जाएगा गर्डर, 12 घंटे बाधित रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिपियाना आरओबी : आज रखा जाएगा गर्डर, 12 घंटे बाधित रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक
Tue, 21 Jun 2022 06:29 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:29 AM IST
सार
एशिया का सबसे भारी 2385 टन वजनी गर्डर इस आरओबी पर रखा जाएगा। 74 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े गर्डर को लॉन्च करने के लिए एनएचएआई ने भारी-भरकम कई क्रेन का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
चिपियाना में निर्माणाधीन आरओबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना में निर्माणाधीन आरओबी का गर्डर मंगलवार रात को रखा जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने रेल ट्रैफिक ब्लॉक पूर्व में ही ले लिया है। अब मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भी बाधित रहेगा। इस अवधि में दिल्ली से मेरठ जाने वाले ट्रैफिक के लिए बने छह में से चार लेन बंद कर दिए जाएंगे, सिर्फ दो लेन पर यातायात चलाया जाएगा। ऐसे में इस मार्ग पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एशिया का सबसे भारी 2385 टन वजनी गर्डर इस आरओबी पर रखा जाएगा। 74 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े गर्डर को लॉन्च करने के लिए एनएचएआई ने भारी-भरकम कई क्रेन का इंतजाम किया है। यह गर्डर अप्रैल में ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन रेलवे के ट्रैफिक ब्लॉक मिलने के इंतजार में इसे आरओबी पर नहीं रखा गया था। रेलवे से ट्रेन का ट्रैफिक ब्लॉक मिल जाने के बाद 14 जून से एनएचएआई ने इसे रखने का काम शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके मुताबिक दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को छह लेन की बजाय दो लेन से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेनों का भी होगा डायवर्जन
दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन अलीगढ़ से आने की बजाय लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते गाजियाबाद आएगी। प्रयागराज-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को खुर्जा से मेरठ के लिए डायवर्ट कर दी जाएगी। ये ट्रेनें सहारनपुर, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रोकी जाएंगी
मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस, सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस और कानपुर-भिवानी एक्सप्रेस को बीच 10 मिनट से 2:15 घंटे के लिए रास्ते में रोका जाएगा।