फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Children raised their voice to save them from aggressive dogs

Ghaziabad News: आक्रामक कुत्तों से बचाने के लिए बच्चों ने उठाई आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children raised their voice to save them from aggressive dogs
स्टार रामेश्वरम सोसायटी में आवारा कुत्तों के विरोध में मार्च निकालते बच्चे। संवाद
गाजियाबाद। आक्रामक कुत्तों से बचाने के लिए राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रविवार को बच्चों ने रैली निकालकर आवाज उठाई। इस मौके पर बच्चों ने कुत्तों से चाहिए आजादी हर बच्चा मांगे आजादी, कुत्तों के आतंक से बुजुर्ग- बच्चे परेशान, जल्द निकाला जाए समाधान जैसे नारे लगाए। इसमें तीन से 14 साल तक के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वरा ने बताया कि हमने कुत्तों से डरकर घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। न तो दोस्तों से मिल पा रहे हैं और न ही बाहर खेल पा रहे हैं। घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं। आरव ने बताया कि स्कूल से आते समय बहुत डर लगता है। मम्मी गेट पर डंडा लेकर आती हैं। पहले हमारी सोसायटी में एकाध कुत्ते ही आक्रामक थे, लेकिन इस समय सभी हो रहे हैं और झुंड में पीछे दौड़ रहे हैं। आन्या ने कहा कि शाम को हम खेलने जाते थे, पर कुछ दिनों से कुत्तों के आतंक की वजह से नहीं जा पा रहे हैं। सोसायटी में होने वाला हमारा स्पोर्टस डे भी इस बार खूंखार कुत्तों की वजह से नहीं मनाया गया। कनिष्का कहती हैं कि इसका प्रशासन को जल्द से जल्द समाधान खोजना चाहिए। हमें कुत्तों के डर से आजादी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एओए सह-कोषाध्यक्ष चिंकी ने कहा कि हमने पशु चिकित्सकों से कुत्तों की आक्रामकता के बारे में पूछा तो पता चला कि नसबंदी के बाद 15, 20 दिन तक कुत्ते आक्रामक रहते हैं। साथ ही यह मांसाहारी जानवर हैं, अगर इसको केवल शाकाहारी भोजन देंगे तो भी यह आक्रामक रहता है। उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम ने सभी की नसबंदी की है। इसके बाद यह झुंड में किसी ने किसी के पीछे दौड़ रहे हैं। गेट पर बच्चों को स्कूल से लाने के समय महिलाएं हाथ में डंडा लेकर जा रही हैं। बहुत बुरा हाल है। इस मौके पर सोसायटी के सभी बच्चों के साथ रुबी चौधरी, पूजा, रश्मि, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडिंग सेंटर पर खाना नहीं खिला रहे कुत्ता प्रेमी, दी शिकायत
उपाध्यक्ष ललित गुप्ता का कहना है कि हमने सोसायटी के गेट पर फीडिंग सेंटर बनाया है। जिसकी रखवाली पूरे दिन गॉर्ड कर रहे हैं, बावजूद इसके कुत्ताप्रेमी यहां खाना नहीं खिला रहे हैं। शनिवार शाम को बेसमेंट में खाना खिलाने पर मोनी शर्मा उर्फ अनीता शर्मा के खिलाफ निवासियों ने हंगामा किया और पुलिस में शिकायत दी। ऐसी मनमानी से सोसायटी का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed