फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Secretary admitted that the park in Rajendranagar industrial area has been encroached upon.

Ghaziabad News: मुख्य सचिव ने माना- राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र के पार्क में हुआ है कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary admitted that the park in Rajendranagar industrial area has been encroached upon.
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में अतिक्रमण मामले में 23 जुलाई को हुई सुनवाई का फैसला आ गया है। एनजीटी ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि 23 जुलाई को हुई सुनवाई में प्रदेश शासन के मुख्य सचिव द्वारा जो पत्र प्रस्तुत किया गया, उसमें पार्क में अतिक्रमण होना माना गया है। मुख्य सचिव ने एनजीटी में स्पष्ट किया कि ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद संबंधित भूमि का नक्शा ढूंढ लिया गया है, जहां अतिक्रमण है, इस संबंध में गाजियाबाद जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने की बात भी कही।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में कब्जे की शिकायत पर्यावरणविद सुशील राघव ने करीब दो वर्ष पूर्व एनजीटी में इसकी शिकायत की थी। पूर्व में पार्क का नक्शा गाजियाबाद जिला प्रशासन से मांगा गया था लेकिन जिला प्रशासन रिपोर्ट नहीं दे सका था। ऐसे में अप्रैल में हुई सुनवाई के बाद यूपी शासन के मुख्य सचिव को इस संबंध में संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा गया था। अब मुख्य सचिव द्वारा एनजीटी में जमा की गई रिपोर्ट में माना गया कि पार्क का कुल क्षेत्रफल 1,2040.2 वर्ग मीटर था। इसमें से 864.2 वर्ग मीटर जमीन पर फैक्टरी मालिक द्वारा अतिक्रमण किया गया है। वहीं, 2,864.2 वर्ग मीटर जमीन पर सड़क और कुछ मकान बना कर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी में प्रकाश कुमार श्रीवास्तव और अरुण कुमार त्यागी की बैंच ने मुख्य सचिव को इस संबंध में जल्द से जल्द पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा है। उत्तर प्रदेश शासन ने पार्क को जल्द कब्जामुक्त कराने की बात एनजीटी में कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed