फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating with young girl, fir lodged

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Cheating with young girl, fir lodged
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी एक २२ वर्षीय पुत्री है। कुछ माह पूर्व उसकी पुत्री की मुलाकात देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी युवक दीपक के साथ हुई थी। दीपक ने उसकी मुलाकात अपने परिजनों से भी कराई थी। आरोप है कि एक बार दीपक उसे एक होटल में ले गया था। जहां आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उस होटल में पीडि़ता के साथ शादी का झंासा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों आरोपी ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया। पीडि़ता व उसके परिजनों ने जब शादी की बात कही तो आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया। बीते दिनों शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed