फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chasing the wake of studies at the age of 50 Lalmn

50 की उम्र में लालमन को जागी पढ़ाई की ललक

Fri, 29 Apr 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Chasing the wake of studies at the age of 50 Lalmn
studies - फोटो : अमर उजाला

 मन में कुछ करने की इच्छाशक्ति हो तो उम्र और बाधाएं आड़े नहीं आतीं। कांग्रेस नेता और मेयर प्रत्याशी रहे लालमन पाल इस बात को साबित कर रहे हैं। 50 साल की उम्र में उन्होेंने फिर से पढ़ाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


2015 में अलीगढ़ से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद अब वह रोल नंबर-पीए 0191541099 पर बीए की परीक्षा एमएमएच डिग्री कॉलेज में दे रहे हैं। उनका कहना है कि केवल हाईस्कूल होने से पढ़े-लिखे राजनीतिज्ञों के बीच हीनभावना का अहसास होता था। चुनाव में वह अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों से कम शिक्षित थे।
विज्ञापन


मेयर चुनाव में लालमन को शिक्षित परिवारों में जनसंपर्क के दौरान भी हीनभावना का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान भी यह परेशानी सामने आती है। परिवार में भाई और संतान सभी उच्च शिक्षित हैं। लालमन को लगता था कि अच्छी शिक्षा होती तो उनका जनाधार ज्यादा होता। उन्होंने विधानसभा टिकट की भी दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालमन ने बताया कि मास्टर डिग्री के बाद लोगों को शिक्षा के महत्व और इसके पक्ष में जागरूकता अभियान चलाऊंगा। मैं अंग्रेजी की जानकारी केलिए अलग से कोचिंग भी कर रहा हूं। पत्नी ने भी उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed