{"_id":"56fff6f24f1c1bbf75f001cf","slug":"chandra-nagar-of-delhi-would-be-way-easier","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉद्र नगर से दिल्ली की राह होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉद्र नगर से दिल्ली की राह होगी आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
way
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रनगर से दिल्ली की राह जल्द ही आसान होगी। नगर निगम चंद्र नगर फ्लाआईओवर से रामप्रस्था ग्रीन को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य करेगा। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। वाहन सीधे इस सड़क से रामप्रस्था होते हुए दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
सूर्यनगर फ्लाईओवर से चंद्रनगर को सड़क जाती है। सड़क काफी संकरी है। इसकी वजह से लोग इसका कम इस्तेमाल करते है। लोग बृजविहार चौराहे से होकर दिल्ली की तरफ जाते हैं। मुख्य सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने सूर्यनगर फ्लाईओवर से रामप्रस्था को जाने वाली सड़क को चौड़ा करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इसके तहत सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी काट दिया गया है। जल्द ही सड़क को चौड़ा करने काम शुरू होगा।इससे करीब एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक चंद्रनगर और रामप्रस्था होते हुए दिल्ली आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
सहायक अभियंता विकास कुरील ने बताया कि करीब साढ़े तीन सौ मीटर हिस्से को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। मई में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।