फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chance of direct entry into BEd course from minority quota

अल्पसंख्यक कोटे से बीएड कोर्स में सीधे प्रवेश का मौका

Fri, 16 Jun 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chance of direct entry into BEd course from minority quota
अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध अल्पसंख्यक बीएड संस्थानों में बीएड सत्र 2017-19 में प्रवेश के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले और बीएड कोर्सेज में अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के पास 30 जून तक का मौका है।

विज्ञापन


विवि ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे हैं। अल्पसंख्यक संस्थानों में सीधे प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.ccsuweb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विवि ने अभ्यर्थियों और अल्पसंख्यक कालेजों को आगाह किया है ।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक  कोटे में प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही होंगे। कोई भी संस्थान अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराकर या सीधा प्रवेश नहीं ले सकता है। अल्पसंख्यक कोटे में यदि कोई बीएड कालेज ऑनलाइन प्रक्रिया से इतर प्रवेश लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश भी निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में किसी कारण नहीं बैठ पाने वाले या फिर परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थियों के पास प्रवेश का यह आखिरी मौका है। दूसरी ओर अन्य बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए जारी काउंसलिंग प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश के करीब 2350 बीएड संस्थानों की 1.45 लाख सीटें भरी जाएंगी। गाजियाबाद में सुंदरदीप इंस्टीट्यूट में काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed