फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBI arrested secretary Rajnipriya accused in Bihar's creation scam

Ghaziabad News: बिहार के सृजन घोटाले में आरोपी सचिव रजनीप्रिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
CBI arrested secretary Rajnipriya accused in Bihar's creation scam
गाजियाबाद। बिहार के अरबों रुपये के सृजन घोटाले की आरोपी सचिव रजनी प्रिया को सीबीआई दिल्ली और पटना शाखा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इंदिरापुरम से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने पटना कोर्ट में पेश करने से पहले गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीबीआई ने बताया कि अरबों रुपये के इस घोटाले में 27 आरोपी हैं, इनमें से 12 जेल में हैं। सीबीआई अदालत ने तीन आरोपियों केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया था। इसके बाद सीबीआई ने अमित और रजनी प्रिया की 13 चल व अचल संपत्ति की कुर्की भी कर चुकी है।
विज्ञापन


ये है घोटाला

भागलपुर में 2003 में जिलाधिकारी रहते हुए केपी रमैया ने सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को पत्र जारी कर सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के बैंक खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहा था। इसके बाद इस एनजीओ के बैंक खाते में रुपये जमा कराए गए थे। सृजन एनजीओ की सचिव मनोरमा देवी ने अपनी मृत्यु से पहले ही पुत्रवधू रजनी प्रिया को एनजीओ का सचिव बना दिया था। कई विभागों के अधिकारी मिलकर सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खाते में रुपये डालते थे, जिसे बाद में मिलकर बंदरबांट कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने एक सरकारी विभाग के लिए चेक भेजा तो यह कहकर चेक वापस कर दिया गया था कि बैंक में रुपये कम हैं। इसके बाद तितरमारे ने शक के आधार पर जांच कराई, तब घोटाला सामने आया। पटना की सीबीआई अदालत ने रजनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इंदिरापुरम में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पटना सीबीआई शाखा ने दिल्ली सीबीआई के साथ मिलकर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रजनी को गिरफ्तार कर सीबीआई अदालत अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed