{"_id":"68c922f1f7c5e842df0df63b","slug":"car-caught-fire-on-delhi-jaipur-highway-and-two-devotees-from-ghaziabad-died-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दिल्ली जयपुर हाइवे पर कार में लगी आग, गाजियाबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दिल्ली जयपुर हाइवे पर कार में लगी आग, गाजियाबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत
Tue, 16 Sep 2025 02:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:12 PM IST
सार
गाजियाबाद के रहने वाले चार कारोबारी दोस्त खाटूश्याम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में एक कैमिकल से भरा टैंकर हाइवे पर पलटने से हादसा हो गया और चारों श्रद्धालुओं की कार भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हादसे में दो श्रद्धालुओं की गई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र की अलग अलग कालोनियों में रहने वाले चार कारोबारी दोस्त सोमवर की देर शाम खाटूश्याम के दर्शन को निकले। देर शाम जब उनकी कार दिल्ली राजस्थान स्थित हरियाणा के रेवाड़ी में एक कैमिकल से भरा टैंकर हाइवे पर पलटने से श्रद्धालुओं की कार भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
कैमिकल में आग लगने से कार सवार चारों श्रद्धालु आशु, मोनू, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल झुलस गए। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आशु और मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गाजियाबाद के दिलशान गार्डन निवासी संजीव अग्रवाल (41) और पंचवटी निवासी अंशु मित्तल (40) के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली राजस्थान हाइवे पर हुई दुर्घटना की बाबत अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कार के पीछे बैठे थे अंशु और मोनू
खाटूश्याम दर्शन के लिए चारों व्यापारी सोमवार की रात 10.30 बजे तुराबनगर से ही निकले थे। चारों तुराबनगर में आसपास ही दुकान करते हैं। कीया गाड़ी ऋषि अरोड़ा की थी। दिल्ली के रोहताश नगर निवासी व्यापारी सुमित गोयल गाड़ी चला रहे थे। जबकि नेहरू नगर निवासी विनीत मित्तल उर्फ अंशु और लोनी निवासी मोनू पीछे बैठे थे।
कार में आग लगते ही सुमित गोयल और ऋषि अरोड़ा गाड़ी से बाहर आ गए। जबकि विनीत और मोनू लॉक कार की खिड़की खोल नहीं पाए और कार में जिंदा ही जल गए। हादसे में विनीत और मोनू की मृत्यु हुई है। विनीत मित्तल मेघा साड़ी सेंटर, मोनू श्रीराम हैंडलूम, सुमित गोयल का न्यू जय दुर्गा साड़ी सेंटर और ऋषि अरोड़ा वेलको शूज के नाम से प्रतिष्ठान चला रहे थे। नेहरू नगर निवासी ऋषि अरोड़ा शहर के पुराने घनश्याम होटल संचालक परिवार से हैं। दो व्यापारियों की मौत के बाद तुराबनगर बाजार में मिली जुली बंदी रही।