फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Capsule filled with LPG gas overturned, accident averted

एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल पलटा, टला हादसा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Capsule filled with LPG gas overturned, accident averted
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा स्थित नागद्वार के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एलपीजी गैस से भरा एक कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही हादसे के दौरान कैप्सूल फटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में कैप्सूल का डीजल टैंक क्षतिग्रस्त होने से डीजल सड़क पर फैल गया। दमकल कर्मियों ने फॉम टेंडर से साफ किया। लोनी स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट एक कैप्सूल शनिवार दोपहर को हरिद्वार जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही कैप्सूल साहिबाबाद के करहेड़ा स्थित नागद्वार के पास मुडऩे लगा। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान डीजल टैंक फट गया। इससे तेल सड़क पर बहने लगा। हादसे की सूचना चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने फॉम टेंडर से सड़क पर फैले डीजल को साफ किया। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्लांट के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed