फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   By truck collision killed three friends riding bikes, one death

बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
By truck collision killed three friends riding bikes, one death
accident - फोटो : अमर उजाला

एनएच-58 पर दिल्ली जा रहे बाइक सवार तीन नाबालिग दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सामने जा रही क्रे न से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। तीनों दोस्त बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ। मंडोली स्थित बैंक कालोनी में रहने वाले करण (17), शुभम (17) और ब्रिजेश (15) मुरादनगर से दिल्ली लौट रहे थे। करण ने बताया कि वह 12वीं और ब्रिजेश 10वीं में पढ़ता है, जबकि शुभम 12वीं में था।
विज्ञापन


तीनों शुभम की बाइक पर मुरादनगर स्थित ड्रिजलिंग लैंड में नहाने आए थे। टिकट लेने से पहले ही परिजनों का फोन आ गया तो वह वापस लौटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच-58 पर कैलाश अस्पताल के पास बाइक चला रहा करन क्रे न को ओवरटेक कर रहा था कि उन्हें साइड से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक क्रेन से टकरा गई, तीनों को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुभम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्रिजेश बेहोश है। करण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। क्रेन को कब्जे में लिया गया, क्रेन का चालक भी भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मां बोलीं- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
अस्पताल पहुंची शुभम की मां सीमा ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती हैं। शुभम उनका इकलौता बेटा था। बिलखते हुए बोलीं कि बेटे की मौत से उनकी दुनिया ही उजड़ गई।


दिल्ली-गाजियाबाद पुलिस की भी लापरवाही
बाइक सवार तीनों नाबालिग थे। वह एक ही बाइक पर दिल्ली से गाजियाबाद आए, हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तक नहीं। अगर रोक लेते तो शायद हादसा न हुआ होता। इससे पुलिस चेकिंग में हो रही लापरवाही की भी पोल खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed