{"_id":"602b9ca67242d1018d389b3c","slug":"bus-overturned-in-a-ditch-coming-from-moradabad-to-carry-barati-mant-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से बराती से भरी बस खाई में पलटी, हाईवे किनारे खड़े महिला-पुरुष को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने से बराती से भरी बस खाई में पलटी, हाईवे किनारे खड़े महिला-पुरुष को रौंदा, मौत
Tue, 16 Feb 2021 04:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बस को बाहर निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुरादाबाद शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की मिनी बस नेशनल हाईवे पर बृजघाट के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दौरान सड़क किनारे महिला सहित दो लोग इसकी चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार दोपहर दिल्ली से जनपद मुरादाबाद के मूडापांडे में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए करीब 15 लोगों से भरी एक मिनी बस ढाई बजे नेशनल हाईवे पर गढ़ क्षेत्र में अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची। अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। तेज रफ्तार होने के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।
फरीदा और मस्तराम की मौत
बस हाईवे किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी एक महिला और एक पुरुष को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। बस की चपेट में आने से फरीदा और मस्तराम की मौत हो गई। वहीं बस खाई में पलटने से उसमें मौजूद सवारियों में कोहराम और चींख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सवारियों को बस से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घायलों को बाहर निकालर अस्पताल भिजवाया
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालर अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं सूचना के बाद डीएम अनुज सिंह और एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंच गए।
पांच लोग मामूली रूप से घायल
सीओ पवन कुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना में पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बस की सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।