फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Burning firecracker falls on teenager's head, burns him

Ghaziabad News: जलता पटाखा किशोर के सिर पर गिरा, झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Burning firecracker falls on teenager's head, burns him
मोदीनगर। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में साइकिल सवार किशोर केशव के सिर पर जलता हुआ पटाखा गिर गया। पटाखे की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी निवासी महिला पूजा के अनुसार उनका भांजा केशव (15) बीती 29 सितंबर को साइकिल से बाजार सामान लेने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक युवक आतिशबाजी कर रहा था। एक पटाखा साइकिल सवार केशव के सिर से जा टकराया। जलता हुआ पटाखा टकराने के बाद केशव साइकिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे केशव को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। किशोर की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पूजा ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed