फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozer runs on para player's stall in green belt

Ghaziabad: इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी के खोखे पर चला बुलडोजर, पीएम मुद्रा से दो लाख का लोन लेकर शुरू की थी दुकान

Sun, 28 Jan 2024 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

निगम टीम ने आठ जनवरी को वेशाली सेक्टर 4, तीन व वेशाली मेट्रो और पार्को के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। टीम ने मौके से 50 से ज्यादा वेंडर को हटाया था। स्थाई निर्माण कर दुकान चलाने वालों के ठिये पर बुलडोजर से कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Bulldozer runs on para player's stall in green belt
पैरा खिलाड़ी के खोखे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली सेक्टर 2 में रहने वाले इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी दीपक के खोखे पर निगम टीम ने एनजीटी में चल रहे पार्क के मामले में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। खोखे पर उसका भाई आयकर कार्यालय के सामने ग्रीन बेल्ट में खोखा चला रहा था।

विज्ञापन


दीपक ने सफाई नायक पर पांच हजार रुपये मासिक मांगने और बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगया था। रिश्वत मांगने के आरोप नगर आयुक्त की जांच में गलत पाए गए हैं। नगर आयुक्त ने पैरा खिलाड़ी के खोखे को वेंडिंग जोन या उचित स्थान पर लगवाने और अन्य वेंडरों से रिश्वत मांगने, हटाने से पहले नोटिस देने समेत कई बिंदियों पर अपर नगर आयुक्त को जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


यह है मामला
निगम टीम ने आठ जनवरी को वेशाली सेक्टर 4, तीन व वेशाली मेट्रो और पार्को के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। टीम ने मौके से 50 से ज्यादा वेंडर को हटाया था। स्थाई निर्माण कर दुकान चलाने वालों के ठिये पर बुलडोजर से कार्रवाई की थी। इसमें इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी दीपक का भी खोखा था। दीपक ने दो लाख रुपए का पीएम मुद्रा लोन लेकर खोखा लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed