फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulanshahar covid 91 one more jamati found corona positive

बुलंदशहर में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
bulanshahar covid 91 one more jamati found corona positive
जिले में कोरोना पॉजिटिव जमातियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। गत माह जिला प्रशासन द्वारा 128 लोगो के सैम्पल जांच को भेजे गए। शनिवार को लैब से शेष 37 सैम्पल की रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। अफसरों के अनुसार आसाम निवासी युवक 18 मार्च को काली मस्जिद निजामुद्दीन से होकर नगर की पांच मस्जिदों में होकर साठा में रुका था। जहाँ से ट्रेस कर उसे खुर्जा रोड़ स्थित क्वारंटाइन में रखा गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित के संपर्क में आये लोगो को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को लैब से 37 सैम्पल की रिपोर्ट आई है, जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। आसाम निवासी युवक को कोविड-19 अस्पाल खुर्जा में भर्ती कर संबंधित के संपर्क में आये समस्त मस्जिद के मौलवी, मुतवल्ली व घर के सभी सदस्यों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। साथ ही सभी के सैम्पल जांच को भेजे जाएंगे। संबंधित एरिया को सील कर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक छह जमाती और पांच लोकल लोगो मे कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 10 का उपचार चल रहा है और एक की मौत दिल्ली में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed