फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr youth sat on railway track railway employees stop him but pelted stone on train arrested

अजब सनक: रेलवे ट्रैक पर कुर्सी डालकर बैठा युवक, कर्मचारियों ने टोका तो चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर, हुआ गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को ट्रैक से हटने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने ट्रैक से हटने से मना कर दिया और इसके बाद मौके से गुजर रही एक ट्रेन पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Bulandshahr youth sat on railway track railway employees stop him but pelted stone on train arrested
BULANDSHAHR RAILWAY TRACK - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के चोला रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दिन में एक युवक कुर्सी डालकर बैठ गया। यह बात जब रेलवे कर्मचारियों को पता चली तो उन्होंने युवक को टोका। इस पर वह भड़क गया और ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए ट्वीट किया। धीरज नामक युवक ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया कि चोला क्षेत्र के गांव नगला बंसी निवासी अंकित कुमार रेलवे ट्रैक के बीच में कुर्सी डालकर बैठा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को ट्रैक से हटने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने ट्रैक से हटने से मना कर दिया और इसके बाद मौके से गुजर रही एक ट्रेन पर पथराव कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और चोला पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। चोला थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, आगे की जांच के बाद कर्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed