फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr woman who came police station for sexual assault complaint against cop ssp done her marriage

बुलंदशहरः सिपाही द्वारा यौन शोषण की शिकायत लेकर पहुंची युवती की एसएसपी ने करवा दी शादी

Mon, 18 Jan 2021 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr woman who came police station for sexual assault complaint against cop ssp done her marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बुलंदशहर में सिपाही द्वारा शादी का झांसा देकर तीन साल से युवती का यौन शोषण किया जाता रहा। अब जब युवती इसकी शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची तो एसएसपी ने आरोपी सिपाही से पुलिस ऑफिस में ही उसकी शादी करवा दी।

विज्ञापन


थाना स्याना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी को बताया कि उनके मोहल्ले में ही एक युवक रिश्तेदारी में आया जाया करता था। तीन साल पहले उनके बीच प्यार हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह जब भी शादी करने के लिए कहती तो युवक नौकरी के बाद शादी करने की बात बोल कर टाल देता था। बीते साल युवक की पुलिस विभाग में बतौर सिपाही नौकरी लग गई, जो वर्तमान में जिला औरैया में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दिनों औरैया पहुंच गई जहां आरोपी सिपाही ने दो दिन तक उसे होटल में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कही तो अब जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

पीड़ित सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह के समक्ष पहुंचकर पूरा मामला बता ही रही थी कि तभी आरोपी सिपाही पहुंच गया। एसएसपी ने सिपाही को शादी करने को कहा तो वह मान गया। पुलिस की मौजूदगी में महिला सेल में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed