{"_id":"622c87cbbb686c0a1e3039bf","slug":"bulandshahr-syana-jaggery-trader-killed-for-protesting-against-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: लूट का विरोध करने पर गुड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: लूट का विरोध करने पर गुड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या
Sat, 12 Mar 2022 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:16 PM IST
सार
व्यापारी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गुस्साए व्यापारियों ने विरोध में बुगरासी चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी व्यापारियों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
गुड़ व्यापारी की हत्या के बाद लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह घर से अपने प्रतिष्ठान पर जा रहे गुड़ व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की गोपाल जी डेयरी के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:30 बजे व्यापारी अपने घर से बाइक से अपनी दुकान पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन, रास्ते में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही उनसे रुपयों से भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन
व्यापारी के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, बदमाश मौके से बाइक लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
व्यापारी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गुस्साए व्यापारियों ने विरोध में बुगरासी चौराहे पर जाम लगा दिया है। पुलिस अधिकारी व्यापारियों को समझाने में जुटे हैं। साथ ही बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।