फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr SSP suspends constable for missing carbine case

कार्रवाई: नशे की हालत में कार्बाइन को बस में ही भूल गया था सिपाही, आर्मी के जवान ने पुलिस को सौंपी, एसएसपी ने किया निलंबित

Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

सिपाही नशे की हालत में कार्बाइन को बस में ही भूल गया था। आर्मी के जवान रोहित ने बस में मिली काबाईन को मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Bulandshahr SSP suspends constable for missing carbine case
कार्बाइन को इंस्पेक्टर को सौंपता सेना का जवान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिपाही की कार्बाइन गायब होने के मामले में बुलंदशहर जिले के एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सिपाही की लापरवाही को देखते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में तैनात सिपाही योगेश शर्मा शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम की सुरक्षा में तैनात था। ब्लॉक प्रमुख के अनुसार, वह उनके साथ लखनऊ गया था। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी सिपाही ने लखनऊ में भी हंगामा किया था। 
विज्ञापन


वहीं, से ब्लॉक प्रमुख ने पूरे मामले की शिकायत आरआई से की थी। बताया जा रहा है कि सिपाही ने कार्बाइन हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदश्हर हाईवे पर गुम हो जाने की मौखिक सूचना पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस वैन में तैनात जवानों को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बाइन गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया और पुलिस कार्बाइन ढूंढने में जुट गई। उधर बरेली जाट रेजीमेंट में तैनात मेरठ के जवान रोहित को बस में काबाईन लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में कार्बाइन को बस में ही भूल गया था। 

आर्मी के जवान रोहित ने बस में मिली काबाईन को मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।  बताया कि सिपाही की लापरवाही के चलते उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 

कार्बाइन गुम होने के मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। सेना के जवान को कार्बाइन मिली है, जिसे उसने कंकरखेड़ा थाने में जमा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed