फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr Poisonous Liquor Case young man was selling liquor on bike After closing of shops

बुलंदशहर शराब कांड: ठेका बंद होने पर बाइक से बेच रहा था शराब, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 11 Jan 2021 09:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Jan 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case young man was selling liquor on bike After closing of shops
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कोतवाली इलाके में एक युवक ने ठेका बंद होने का फायदा उठाते हुए मनमाने दामों पर बाइक पर शराब बेचनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन आरोपी युवक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक के अलावा 22 पव्वे देशी शराब के भी बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा बाइक पर कट्टे में भरकर शराब बेची जा रही थी। कई लोग उससे शराब खरीदते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन


एसएसपी की जांच में पता चला कि उक्त वीडियो शिकारपुर क्षेत्र का है। इसके बाद एसएसपी द्वारा कोतवाली प्रभारी शिकारपुर को आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। शिकारपुर पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र छोटेलाल चौहान निवासी मोहल्ला खेल (शिकारपुर) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आकाश को दबोच लिया, जिसके पास से बाइक के अलावा 22 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आसपास के ठेके बंद होने के कारण उसके द्वारा सरकारी ठेके से ही शराब खरीदकर उसे अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। शिकारपुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed