फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr man and woman dead body found hanging on same tree in khurja not identified

ये कैसा प्यार: पति को खाने में दिया जहर, फिर प्रेमी के साथ मौत को लगाया गले, पढ़ें- इश्क के खौफनाक अंत की कहानी

Sat, 14 May 2022 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 May 2022 05:28 PM IST
सार

मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bulandshahr man and woman dead body found hanging on same tree in khurja not identified
खुर्जा में युवक युवती का शव एक ही पेड़ पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला ने शुक्रवार रात को अपने पति को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक साथ दोनों शवों को लटका देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि निजामपुर गांव में एक पेड़ पर महिला व युवक का शव लटका हुआ है। ऐसे में मौके पर पहुंचकर जांच की गई। 25 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक के बीच गहरे संबंध थे।
विज्ञापन


दोनों के संबंधों को लेकर महिला के परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार रात को खाने में अपने पति को जहर दे दिया और प्रेमी युवक के साथ जाकर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति की हालत में सुधार है। वहीं महिला और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से लगातार पूछताछ कर महिला और युवक की आत्महत्या के कारण की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed