फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr lockdown district jail authorities say don't call jail's PCO

जिला कारागार प्रशासन ने की अपील, न करें जेल पीसीओ पर कॉल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr lockdown district jail authorities say don't call jail's PCO
बुलंदशहर। जिला कारागार में स्थापित पीसीओ के टेलीफोन नंबर वनवे हैं। इसके बावजूद बंदियों से बातचीत करने की चाह में कुछ लोगों द्वारा लगातार इन नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में फोन लाइन बाधित हो जाती है और जेल पीसीओ से कॉल करना भी मुश्किल हो गया है। जेल अधीक्षक ओपी कटियार के अनुसार जेल में फिलहाल 3 मई तक मुलाकात प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। बंदियों को विशेष परिस्थितियों में उनके लिखित अनुरोध पर उनके परिजनों से जेल पीसीओ के माध्यम से बातचीत करने की अनुमति दी जाती है। कारागार में स्थापित बंदी पीसीओ में दो फोन नंबर कार्यरत हैं। इन नंबरों पर इनकमिंग कॉल की सुविधा नहीं है। सिर्फ जेल से ही आउटगोइंग कॉल हो सकती है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार इन नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया जाता है, जिससे लाइन बाधित हो जाती है। इसके चलते बंदी भी अपने परिजनों से बातचीत नहीं कर पाते हैं। जेल अधीक्षक ने लोगों से जेल पीसीओ के नंबरों पर कॉल न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed