फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr khurja junction Gomti and Mahananda Express will run from June 1

एक जून से दौड़ेगी गोमती और महानंदा एक्सप्रेस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr khurja junction Gomti and Mahananda Express will run from June 1
खुर्जा। लॉकडाउन 0.4 के समाप्त होते ही 1 जून से दिल्ली हावड़ा मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अंतर्गत खुर्जा जंक्शन पर रुकने वाली गोमती और महानंदा भी अपने निर्धारित समय पर दौड़ना शुरू कर देगी। ट्रेनों का संचालन शुरू होने को लेकर जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया था। इसके कारण ट्रेनों का संचालन भी बंद था। अब 31 मई को लॉकडाउन-4 समाप्त हो रहा है। ऐसे में सरकार के निर्देश पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली हावड़ा मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार-नई दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस का स्टापेज जंक्शन स्टेशन पर है। ऐसे में दोनों अपडाउन ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ऐसे में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया गया है। सफर करने वाले यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। इसके लिए स्टेशन पर गोले बनाए जा रहे हैं। स्टेशन से जाने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed