फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr family came for mundan sankar 5 member drown two died rescue operation continue

मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां: अनूपशहर में गंगास्नान के दौरान तीन महिलाओं सहित पांच डूबे, दो की मौत

Mon, 02 May 2022 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 03:18 PM IST
सार

जिला अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव जलालपुर निवासी मुनेंद्र के पुत्र दक्ष 1 वर्ष का आज अनूपशहर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार हुआ था। जिसमें मुनींद्र के परिजन एवं रिश्तेदार आए हुए थे। दक्ष के मुंडन के बाद सभी रिश्तेदार व परिजन लोग गंगा स्नान करने लगे तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Bulandshahr family came for mundan sankar 5 member drown two died rescue operation continue
बुलंदशहर में मुंडन संस्कार के दौरान पांच लोग नदी में बहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के अनूपशहर के बबस्टरगंज गंगा रेती में मुंडन संस्कार के लिए आए लोगों में से 3 महिलाओं सहित पांच लोग गंगा स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए हैं। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे की है।

विज्ञापन


डूबने वाली दोनों में से एक महिला नीरज उम्र करीब 37 साल को गंभीर हालत में निकाला गया, जिसकी अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई। नीरज के पुत्र रितिक (18) का शव भी प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव जलालपुर निवासी मुनेंद्र के पुत्र दक्ष 1 वर्ष का आज अनूपशहर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार हुआ था। जिसमें मुनींद्र के परिजन एवं रिश्तेदार आए हुए थे। दक्ष के मुंडन के बाद सभी रिश्तेदार व परिजन लोग गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव में मुनींद्र की पत्नी शशि (37) तथा भाभी कल्पना देवी (28) तथा मुनेंद्र का चचेरा भाई रवि (25) एवं मुनींद्र की बहन नीरज व भांजा रितिक निवासी गांव मिठौली थाना नौझील जिला मथुरा गंगा में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद नाविकों व लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें से नीरज पत्नी अजीत उम्र करीब 36 साल को गंभीर हालत में निकाल लिया गया। गंगा में डूबने के हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता ,सीओ उमेश कुमार पांडेय कोतवाल यज्ञ दत्त शर्मा, तहसीलदार बीबी वर्मा सहित प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

अधिकारियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कराया और तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस से नीरज को गंभीर हालत में सीएससीएन ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । रेस्क्यू अभियान में स्थानीय नावें व पीएसी की फ्लड प्लाटून लगी हुई है। रेस्क्यू के दौरान नीरज के पुत्र रितिक का शव काफी दूर जाकर मिल गया है। बाकी तीनों रवि, कल्पना तथा शशि देवी की तलाश में अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है।

एसडीएम वीके गुप्ता ने बताया कि पीएसी की फ्लड प्लाटून  द्वारा तलाशी की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय नाविक व गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। अभी नीरज और उनके बेटे रितिक की मौत हो चुकी है। जबकि रवि, कल्पना देवी और शशि देवी की तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है। उच्चाधिकारियों को हादसे से अवगत करा दिया गया है।


अपने परिवार का इकलौता चिराग था रितिक
रितिक निवासी गांव मितौली थाना नौझील जिला मथुरा अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वर्तमान में बीए का छात्र था। रितिक व उसकी मां नीरज की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में अब रितिक के पिता अजीत और एक छोटी बहन बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed