बुलंदशहर: खुर्जा में दंपती को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल
खुर्जा जंक्शन निवासी दंपती को रविवार सुबह अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के एक बेटे को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंक्शन क्षेत्र के विमला नगर में रविवार सुबह बुजुर्ग दंपती को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई है। घायल बुजुर्ग को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विमला नगर निवासी ओमप्रकाश की घर में ही परचून की दुकान है। उनके साथ चार बेटों के परिवार भी रहते हैं। रविवार सुबह परिवार के लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नीचे आकर देखा तो महिला मंजू (55) और ओम प्रकाश घायल अवस्था में पड़े हुए थे। मंजू के सीने पर और ओमप्रकाश के सिर में गोली लगी हुई थी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओम प्रकाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या के आरोप में लिखित शिकायत दी है।
मृतक के बेटे को हिरासत में लिया, हो रही पूछताछ
थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में मृतका के एक बेटे को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। हमलावर घर में कैसे आए, इस बारे में जानकारी ली जाएगी।