फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr 11 devotees drowned at different ghats while ganga snan

Bulandshahr: गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग घाटों पर डूबे 11 श्रद्धालु, तीन के शव बरामद... अन्य की तलाश जारी

Sun, 16 Jun 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नरौरा/अनूपशहर/अहार (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, नरौरा/अनूपशहर/अहार (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

घाटों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नरौरा में छह लोग डूबे, जबकि अनूपशहर में एक बालक को बचाने के प्रयास में युवक डूब गया।

विज्ञापन
Bulandshahr 11 devotees drowned at different ghats while ganga snan
धारा में बहे लोगों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जनपद में रविवार को ज्येष्ठ गंगा स्नान पर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन, इस दौरान करीब 11 श्रद्धालु गंगा की गोद में समा गए। जिनमें से दो शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जबकि, अन्य की तलाश में लगातार घाटों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नरौरा में छह लोग डूबे, जबकि अनूपशहर में एक बालक को बचाने के प्रयास में युवक डूब गया। वहीं, अहार में भी एक युवक अपने चाचा को बचाने के प्रयास में डूब गया।

विज्ञापन
Trending Videos

नरौरा के गांधी घाट पर गंगा स्नान को अपने भाई राजकुमार के साथ आए 17 वर्षीय आलोक सिंह निवासी गांव उस्मानपुर थाना अतरौली गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गया। गोताखोरों ने कुछ देर बाद सर्च अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी घटना भी इसी घाट पर हुई। जहां अपने दोस्त गौरव के साथ गंगा स्नान को आया 20 वर्षीय अमन सिंह निवासी गांव आबुपुर थाना मडराक, अलीगढ़ भी नदी में डूब गया। सर्च अभियान चलाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरी घटना गांधी घाट पर ही स्नान के दौरान युवक रोहित निवासी खुर्जा गेट, चंदौसी भी डूब गया। जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। राजघाट में गंगा स्नान के दौरान अपने पुत्र का मुंडन संस्कार कराने के लिए गांव पिसावली थाना इगलास जनपद अलीगढ़ निवासी 26 वर्षीय युवक बंटी सिंह अपने माता-पिता, पत्नी व अन्य परिजनों के साथ आया था। लेकिन, स्नान के दौरान गहरे जल में जाने से वह भी डूब गया। शोर मचाने पर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

राजघाट में ही गंगा स्नान के लिए 15 वर्षीय विवेक निवासी कौंछर थाना महुआ खेड़ा, अलीगढ़ अपने भाई और भाभी के साथ आया था। राजघाट के कच्चे घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। उसकी तलाश भी अभी जारी है। राजघाट में तीसरी घटना गंगा नदी के टापू क्षेत्र पर हुई जो की संभल जनपद की सीमा में बताई गई है । यहां पर स्नान के दौरान पूनम देवी निवासी हाथरस जंक्शन, जिला हाथरस डूब गईं। वह अपने पति व अन्य परिजनों के साथ गंगा स्नान को आई थी। राजघाट ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि बाद में पूनम देवी का शव संभल क्षेत्र में ही नदी से बरामद कर लिया गया है। राजघाट में डूबे एक अन्य युवक योगेश को सकुशल बचा लिया गया। 

वहीं, अनूपशहर कस्बे के मस्तरामघाट पर रविवार दोपहर परिजनों के साथ गंगास्नान के लिए आया 25 वर्षीय कपिल सिंह निवासी चैनपुरा शिकारपुर डूब गया। जिसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। बताया गया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे मस्तरामघाट पर गंगास्नान के दौरान एक बच्चे को डूबता देख युवक कपिल ने उसे बचाने का प्रयास किया और बच्चे को निकाल लिया। लेकिन, बच्चे को बचाने के दौरान खुद कपिल डूब गया। कपिल को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही एसडीएम नवीन कुमार व पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कराया। मोटरबोट व गोताखोरों द्वारा तलाशी जारी है। 

अनूपशहर क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी 28 वर्षीय सुन्दर रविवार को दशहरा गंगा स्नान पर्व पर थाना अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी गंगा घाट पर परिजनों के साथ स्नान करने के लिए आया था। करीब 12 बजे अपने चाचा अर्जुन सिंह के साथ गंगा स्नान करने लगा। उसी दौरान उसके चाचा का पैर फिसलने से गहरे जल में डूबने लगा, सुंदर ने अपने चाचा को तो बचा लिया, लेकिन खुद गंगा की धार में बह गया। उसके चाचा और परिजनों ने घाट पर डूबने का शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरो की मदद से गंगा नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि सुदंर की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed