{"_id":"5e91cc918ebc3e76a002e381","slug":"bulandshahar-women-forget-her-way-sho-nagar-kotwali-sent-her-home26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मासूम बच्चों के साथ राह भटकी महिला, नगर कोतवाल ने पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मासूम बच्चों के साथ राह भटकी महिला, नगर कोतवाल ने पहुंचाया घर
रास्ता भटकी महिला से जानकारी लेतीं नगर कोतवाल अरुणा राय।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
ककोड़ निवासी सावित्री नाम की महिला ने बताया कि वह कई दिन पहले किसी काम से ऊंचागांव में गई थी। ककोड़ स्थित उसके घर पर पति रह गए थे। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति खाना बनाने में असमर्थ है। इधर लॉकडाउन के कारण वह ऊंचागांव स्थ्ज्ञित रिश्तेदारी में ही फंस गई थी। इसलिए शनिवार सुबह महिला ऊंचागांव से पैदल ही ककोड़ के लिए अपने तीन मासूम बच्चों के साथ निकल गई। वह रास्ता भटक गई और नगर कोतवाली क्षेत्र में कालाआम के निकट पहुंच गई। यहां पर महिला अपने तीन बच्चों के साथ सड़क किनारे पर बैठी हुई थी। इस दौरान गश्त पर निकलीं नगर कोतवाल अरुणा राय पहुंच गईं और उन्होंने महिला से वहां बैठे होने की जानकारी ली। जिसके बाद महिला ने नगर कोतवाल को अपनी व्यथा सुनाई। जिसके बाद नगर कोतवाल ने एक सिलेंडर के टैंपो में महिला को बैठाया। बकायदा टैंपो चालक का नंबर लिया और एक महिला पुलिसकर्मी को साथ में भेजा। जिसके बाद पुलिस का यह रूप देखकर महिला रोने लगी और उसने पुलिस को भगवान का रूप बताया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि महिला को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।