फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar women dead body found hang on a tree

फं दे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar women dead body found hang on a tree
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी गौतम वाल्मीकि पुत्र कृपाल सिंह नगर पालिका में संविदा पर नौकरी करते हैं। उनका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर ३७ निवासी सपना पुत्री अनिल कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद सपना ने एक पुत्र को भी जन्म दिया था। गौतम ने बताया कि गृह क्लेश के चलते उसकी पत्नी सपना ने शुक्रवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उसने पुलिस व मृतका के मायके पक्ष को भी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही शुक्रवार देर शाम मृतका के पिता की तहरीर पर मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed