फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar SSP take action many inspector change including Anoop shahar Kotwal

अनूपशहर कोतवाल समेत कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar SSP take action many inspector change including Anoop shahar Kotwal
बुलंदशहर। अनूपशहर के गांव पगौना में हुई दो साधुओं की हत्या को लेकर कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई करने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं, अब एसएसपी ने बृहस्पतिवार देर रात अनूपशहर इंस्पेक्टर को हटाकर थाना ककोड़ का प्रभार दिया है। इसके अलावा भी बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों को बदला गया है। गौरतलब है कि गत सोमवार की देर रात जब दो साधुओं की हत्या हुई। उसी दिन से अनुमान लगाया जा रहा था कि अनूपशहर इंस्पेक्टर से एसएसपी काफी नाराज है। कानून व्यवस्था नहीं संभालने के कारण उन्हें मंगलवार को ही चेतावनी दे दी गई थी। इसका परिणाम गुरुवार की देर रात देखने को भी मिला। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूपशहर इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार उपाध्याय को हटाकर ककोड़ का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अभी तक ककोड़ में थाना प्रभारी रहे जितेंद्र कुमार सिंह को डिबाई थाना प्रभारी बनाया गया है। डिबाई के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ को थाना प्रभारी पहासू बनाया गया है। अभी तक पहासू थाना प्रभारी रहे अखिलेश त्रिपाठी को अनपूशहर की कमान सौंपी गई है। सभी थाना प्रभारियों ने शुक्रवार की सुबह अपने अपने थाने में पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed