{"_id":"5d3f26338ebc3e6ce04cab26","slug":"bulandshahar-news-ghaziabad-news-gbd181308220","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार, गोमुख, ब्रजघाट से लौटे कांवड़िए, जलाभिषेक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार, गोमुख, ब्रजघाट से लौटे कांवड़िए, जलाभिषेक आज
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड लेकर लौटते कांवडिएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
हरिद्वार, गोमुख, ब्रजघाट से लौटे कांवड़िए, जलाभिषेक आज
बुलंदशहर। सावन माह की शिवरात्रि आज है। हरिद्वार, गोमुख और ब्रजघाट से शिवभक्त कांवड़ लेकर लौट चुके हैं। सोमवार को बम भोले के जयकारों से जनपद गुंजायमान हो गया। वहीं, मंदिर कमेटी के साथ जलाभिषेक के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिवालयों के आसपास आज कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी शिवालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के आदेश दिए हैं।
मंगलवार को सावन मास की शिवरात्रि है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए प्रशासन और पुलिस सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को जोन और सेक्टर में बांटने के साथ अधिकारियों की ड्यूटी पहले ही तय कर दी थी। जिन अफसरों की ड्यूटी लगाई गई उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वह मंगलवार को पूरा दिन अलर्ट रहेंगे और लगातार दौरे करते रहेंगे। वहीं, जलाभिषेक से एक दिन पूर्व सोमवार को दिनभर शिवालयों को सजाने के लिए लोग जुटे रहे। साथ ही कांवड़ लेने गए शिवभक्त झांकियों और अपने-अपने जत्थों के साथ अपने गंतव्य को लौट आए। इस दौरान जनपद के विभिन्न मार्गों पर बम-बम भोले की गूंज रही और भक्त नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। उनकी आस्था को देखने लायक थी वहीं, दूसरी ओर शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप व शिविर का आयोजन भी किया गया। गुलावठी में शिवभक्त भारत माता की चित्र के साथ शिवलिंग की प्रतिमा की बनी झांकी समेत अनेक प्रकार की कांवड़ लेकर नगर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए नगरवासियों की भारी भीड़ लगी रही। साथ ही सीओ गोपाल सिंह पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त करते नजर आए। अहार क्षेत्र में गांव मोहरसा निवासी शिवभक्त रोहित और मोहित हरिद्वार से 11-11 लीटर के कलश में गंगाजल लेकर सोमवार को अपने शिवालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों शिवभक्तों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।