फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Khurja jahangirpur 7 year old child eat venom

सात वर्षीय मासूम चूहे मारने की दवा खाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Khurja jahangirpur 7 year old child eat venom
खुर्जा। जहांगीरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय मासूम ने खाने का सामान समझकर चूहे मारने की दवा खा लिया। बच्चे की हालत बिगडऩे पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं गृहक्लेश में एक युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव निवासी सात वर्षीय मासूम अपने घर पर खेल रहा था। घर में ही चूहे मारने की दवा रखी थी। खाने का कोई सामान समझ कर बच्चे ने उसे खा लिया। उसके बाद से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ऩे पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सक डॉ दिनेश पाल सिंह छौकर ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर थी लेकिन उपचार के बाद उनमें सुधार है। पुलिस को दोनों प्रकरणों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed