फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar kakod Former headman's father shot dead behind the police station

थाने के पीछे पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar kakod Former headman's father shot dead behind the police station
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर/ककोड़। थाने के पीछे बेखौफ बदमाशों ने बुधवार शाम अंधाधुंध गोलियां बरसाकर एक पूर्व प्रधान के पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से छह खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार ककोड़ के ग्राम धनौरा निवासी कालीचरण (७०) पुत्र अमीचंद करीब चार-पांच वर्षों ककोड़ थाने के सामने बने एक मकान में अकेले किराए पर रहते थे। बुधवार शाम वह थाने के पीछे बनीं कालोनी से दूध लेने के पैदल ही जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान दो बाइक पर बैठकर चार आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कालीचरण को सात गोलियां लगी है। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। मौके पर पहुंचे कालीचरण के छोटे बेटे धर्मपाल ने बताया कि पुरानी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है। पूर्व में उसकी मां और उसके भाई पूर्व प्रधान बाराती उर्फ जगपाल की सितंबर २०१९ में पलवल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधान के बड़े पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हे चुकी है। हालांकि, परिजन उस समय उसकी मौत को भी हत्या बता रहे थे। थाने की पीछे हुई वारदात से दशहत में लोग ककोड़ थाने के पीछे शरेशाम हुई वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। गोली की आवाज सुनकर लोग अपने अपने घरों में छिप गए। लोगों का कहना है कि थाने के पीछे जब बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी तो वह लोग कैसे सुरक्षित हैं। लॉकडाउन में आए बदमाश और वारदात के बाद भागे देश के साथ ही जनपद में इस समय लॉकडाउन है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते अभी सख्ती भी बरती जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्त चेकिंंग के बाद भी बदमाशों का आना और वारदात को अंजाम देकर भाग जाना कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग की भी पोल खोल रही है। कोट सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रथम दृष्टया जांच मे सामने आ रहा है कि पूर्व प्रधान भी हिस्ट्रीशीटर रहा चुका है, पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। - मिथिलेश उपाध्याय, थाना प्रभारी ककोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed