फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar

ट्रेन के आगे कूदकर इलेक्ट्रीशियन ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
ट्रेन के आगे कूदकर इलेक्ट्रीशियन ने दी जान
विज्ञापन

मसूरी। इंद्रगढ़ी श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान इंद्रगढ़ी निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई। जो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पूछताछ में सामने आया कि बंटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे कंट्रोल रूम से इंद्रगढी श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान रामशरण कॉलोनी इंद्रगढ़ी निवासी बंटी कुमार (26) पुत्र मनवीर के रूप में उसके बड़े भाई प्रवीण कुमार ने की। प्रवीण ने बताया कि बंटी की शादी दो माह पहले 11 दिसंबर को हुई थी। बृहस्पतिवार को बंटी इंद्रगढी में अपनी वोट डालकर अपनी सुसराल नायफल से पत्नी को लेने गया था। जहां से वह शाम को वापस लौटा। जानकारी के अनुसार मृतक से बड़े भाई ने भी सात साल पहले किसी बात को लेकर घर में ही पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बंटी अपने बड़े भाई प्रवीण के साथ एक ही मकान में रहते था। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed