फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Dead body of a young man found hanging on the noose

ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Dead body of a young man found hanging on the noose
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा शमशाबाद स्थित ससुराल आए एक युवक का बुधवार तड़के शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर निवासी रिंकू (२५) की शादी गत एक वर्ष पूर्व गांव कोड़ा शमशाबाद से हुई थी। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते पत्नी मायके आ गयी थी। मंगलवार को रिंकू अपनी पत्नी को लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार तड़के उसका शव ससुरालियों के खेत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने सालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिन पूर्व उसने मृतक रिंकू को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तहरीर नही आयी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed