फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Corona farmers come front war of Corona donate 47000 rupees in jiladhikari Rahat kosh

कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए आगे आए किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Corona farmers come front war of Corona donate 47000 rupees in jiladhikari Rahat kosh
बुलंदशहर। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए सहयोग करने के लिए जनपद के किसान भी आगे आ गए हैं। ब्लॉक शिकारपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर के किसानों ने कोरोना की रोकथाम के लिए अपनी फसल बेचकर 47 हजार 100 रुपये का ड्राफ्ट जिलाधिकारी राहत कोष में जमा किए हैं। कृषि उपनिदेशक को ड्राफ्ट सौंपते हुए इन 12 किसानों ने घोषणा की कि यदि जिला प्रशासन चाहे तो किसान गरीब परिवारों के लिए आनाज देने को भी तैयार हैं। कोरोना की जंग में हर कोई सिपाही है और इसे हराने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। चक्रवात, ओलावृष्टि और बरसात से किसानों की अधिकांश फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके बावजूद भी रसूलपुर के 12 किसानों ने कोरोना को हराने के लिए 47 हजार 100 रुपये का ड्राफ्ट कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी को सौंपा। किसानों ने कृषि उपनिदेशक से आनाज आदि की सहायता की भी घोषणा की है। यह राशि देने वाले किसानों में प्रवीन कुमार सिंह, धीरज सिंह, ग्राम प्रधान सतीश शर्मा, जयप्रकाश सिंह, प्रेमपाल सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, नानक सिंह और प्रेमचंद शर्मा शामिल हैं। कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम को रसूलपुर के किसानों ने 47,100 रुपये का ड्राफ्ट सौंपा है। कई अन्य गांवों के किसानों ने भी अभियान से जुडऩे की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed