फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Corona 208 report found 198 negative relaxation

राहतः 346 में 208 की रिपोर्ट प्राप्त, 198 की निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Corona 208 report found 198 negative relaxation
संवाद न्यूज एजेंसी बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। प्रयोगशाला लैब से मंगलवार को 208 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें। 198 कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 10 कर्मियों की दोबारा जांच की जाएगी। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गत सप्ताह पूर्व मंगलवार को जिला महिला अस्पताल को हॉट स्पॉट घोषित कर जिला अस्पताल को भी सील कर दिया गया था। साथ ही एहतियात दोनो अस्पतालों में तैनात चिकित्सक ओर स्वास्थ्य कर्मियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया। पूर्व में 11 चिकित्सक समेत 15 कई रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई थी। वही मंगलवार को लैब द्वारा 208 कर्मियों की रिपोर्ट जारी की गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के 190 कर्मियों में से 110 कर्मियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे 100 की निगेटिव तो 10 के सैम्पल पुनः जांच के लिए भेजे गए। साथ ही जिला महिला अस्पताल में 156 कर्मियों में से 98 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष की रिपोर्ट लैब द्वारा बुधवार तक भेजने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed