Hindi News
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Bulandshahar BB Nagar police station Sub Inspector died in suspicious condition other Sub Inspector arrest
{"_id":"5ea3e4968ebc3e90470cea7f","slug":"bulandshahar-bb-nagar-police-station-sub-inspector-died-in-suspicious-condition-other-sub-inspector-arrest134","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दरोगा की गोली लगने से मौत, साथी दरोगा गिरफ़्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दरोगा की गोली लगने से मौत, साथी दरोगा गिरफ़्तार
बुलंदशहर। बीबीनगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की बैरक में उनकी साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक दरोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबीनगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया । जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाले थे। थाने पर उसकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी। वहीं, मामले में थाने पर तैनात कांस्टेबल ने आरोपी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाने में खड़े मृत दरोगा के परिजन।
- फोटो : AMAR UJALA
थाने में खड़े मृत दरोगा के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।