फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar 9 FIR lodged in 24 hours 17 persond named for lockdown break

24 घंटे में नौ एफआईआर, 17 लोग किए गए नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar 9 FIR lodged in 24 hours 17 persond named for lockdown break
बुलंदशहर। लॉकडाउन तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस 25 मार्च से ही सख्त कार्रवाई कर रही है। बीते 24 घंटे में जनपदभर में नौ एफआईआर दर्ज कर 17 आरोपियों को नामजद किया गया है। ऐसे लोगों की संख्या जिले में 2870 पहुंच गई है। इस तरह के लोग दर्ज मुकदमों को अभी हल्के में ले रहे हैं, लेकिन जब इन सभी मुकदमों में कोर्ट में चार्जशीट जाएगी तो उनकी आंख खुलेगी। कोराना वायरस को भी यह लोग हल्के में ले रहे हैं। एसपी सिटी व कोरोना सेल के नोडल अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बृहस्पतिवार की दोपहर से शुक्रवार की दोपहर तक नौ मुकदमे दर्ज किए गए है। जिनमें 17 लोगों को नामजद किया गया है। इन सभी मुकदमों में धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188, बीमारी फैलाने की धारा लगाई गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक इन मुकदमों की संख्या 911 थी। जिसमें 2853 आरोपितों को नामजद किया जा चुका था। अब यह संख्या बढ़कर 920 हो गई है। जिसमें 2870 आरोपितों को नामजद किया जा चुका है। इसके अलावा आठ लाख 29 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। 398 वाहनों को सीज कर दिया गया है। 6635 वाहनों का चालान किया जा चुका है। बता दें कि यह सभी चालान ई-चालान किए जा रहे हैं। इन्हें भुगतने के लिए पुलिस लाइन या फिर घर से निकलने की जरूरत नहीं है। यह चालान यूपी पुलिस डॉट कॉम पर जाकर बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस में जाए और चालान भुगतने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed