फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bride send with groom after staying in her in-laws house for seven days

परीक्षा पास कर पाई पत्नी: शादी के बाद सात दिन ससुराल रहा दूल्हा, ऐसे बिगड़ गई थी बात; पंचायत में निकला रास्ता

Fri, 23 Feb 2024 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

शादी संपन्न होने के बाद सुबह विदाई के समय दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसको देखकर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन को लिए ही चली गई थी। 

विज्ञापन
bride send with groom after staying in her in-laws house for seven days
सात दिन ससुराल में रहकर दूल्हे ने परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नरसेना थाना क्षेत्र में सात फेरों के बाद विदाई के दौरान दूल्हे को दौरा पड़ने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार करने के मामले में दूल्हे को सात दिन तक ससुराल में रहकर परीक्षा देनी पड़ी। पंचायत के फैसले के अनुसार सात दिन दूल्हे के सही रहने पर अब गुरुवार को दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व युवती की बरात दिल्ली से आई थी। शादी संपन्न होने के बाद सुबह विदाई के समय दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसको देखकर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन को लिए ही चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन फिर से दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद दूल्हे का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। जिसमे सब नॉर्मल आया, यानि दूल्हे को कोई बीमारी होना नहीं पाया गया। लेकिन, इसके बाद भी दुल्हन ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। बाद में गांव में दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों के बीच पंचायत हुई थी। जिसमें यह निर्णय निकाला गया कि दूल्हा आगामी एक सप्ताह तक ससुराल में रहेगा। इस दौरान यदि उसे कोई दौरा नहीं पड़ा तो दुल्हन को उसके साथ विदा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

फरमान सुनाए जाने का समर्थन करते हुए दूल्हा एक सप्ताह तक ससुराल में रहा। इस दौरान दूल्हे को दौरा नहीं पड़ा, न ही उसकी कोई बीमारी उजागर हुई। जिसके बाद गुरुवार को दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed