फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bride and groom fight on honeymoon Ghaziabad couple

UP: हनीमून पर दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर चले लात-घूंसे... खूब हुआ हंगामा; फिर थाने में एक-दूसरे से मिले गले

Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM IST
शाहरुख खान सुमित शिशौदिया, अमर उजाला, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
सुमित शिशौदिया, अमर उजाला, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
bride and groom fight on honeymoon Ghaziabad couple
bride and groom - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी में फेरे लेकर सात जन्म साथ रहने की कसम खाकर मुंबई में हनीमून मनाने गए वसुंधरा के एक नवदंपती में जमकर लात-घूंसे चले। होटल में खूब हंगामा होने पर स्टाफ ने बीच-बचाव किया लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


दोनों लड़ते-झगड़ते मुंबई से इंदिरापुरम स्थित घर आए और बाद में शिप्रा सन सिटी पिंक बूथ पर पहुंचे। महिला पुलिस और काउंसलर ने साढ़े पांच घंटे में दोनों का मनमुटाव दूर कर उन्हें फिर से गले मिलवाया। ट्रांस हिंडन जोन के पांच पिंक बूथों पर पति-पत्नी के बीच विवाद के 608 मामले पहुंचे, जिनमें से 605 मामलों का निस्तारण हुआ और 393 जोड़ों को काउंसिलिंग से फिर करीब लाया गया।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में करीब 20 पिंक बूथ खोले गए थे। पति-पत्नी और बहू-सास के बीच लगातार झगड़े बढ़ने के मामलों को देखते हुए पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने काउंसिलिंग की व्यवस्था शुरू कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महिला उपनिरीक्षक, स्टाफ के अलावा चार-पांच काउंसलर की टीम बनाई गई जो काउंसिलिंग के माध्यम से दंपती का विवाद सुलझाकर उनका फिर दांपत्य जीवन खराब होने से बचाया। आंकड़े के अनुसार इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी पिंक बूथ पर 150 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 115 मामलों में काउंसिलिंग कराकर पति-पत्नी को दोबारा मिलाया गया।

दूसरे नंबर पर साहिबाबाद कोतवाली का मोहननगर पिकं बूथ रहा। यहां 154 मामलों में से 93 विवादों सुलझाए गए। तीसरे नंबर पर कौशांबी पिंक बूथ पर 122 शिकायतें आईं। इनमें से 84 मामले पति-पत्नी के बीच विवाद के थे। काउंसलर ने बात नहीं मानने पर पति को जेल भेजने की चेतावनी दी तो उसने तुरंत लिखित में झगड़ा नहीं करने का आश्वासन देकर सुलह कर लिया। 
 

शालीमार गार्डन थाने के डीएलएफ पिंक बूथ पर 117 शिकायतों में से 72 का मध्यस्थता से निस्तारण हुआ, जबकि लिंक रोड थाने के पिंक बूथ पर 65 मामलों से 29 शिकायतों को सुनकर पति-पत्नी और सास-बहू का झगड़ा खत्म कराया।

केस एक
इंदिरापुरम की साया गोल्ड सोसायटी में सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने पति के सुबह से शाम तक शराब पीने की शिकायत की। रात नौ बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग हुई और लिखित समझौते से दोनों को फिर मिलवा दिया।
 

केस दो
कौशांबी में पति शराब पीकर मारपीट करता था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। दोनों की काउंसिलिंग में समझाया गया। पति ने गलती मानी और पत्नी को साथ रखने को तैयार हो गया।

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि पिंक बूथ पर महिलाओं के मामलों को तत्काल सुनकर उनका काउंसिलिंग से निस्तारण कराया जाता है। पति-पत्नी की शिकायत सुनकर उनका पारिवारिक जीवन बचाने का पूरा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed